Advertisement

सामयिक परिवेश पत्रिका झारखंड अध्याय कवि गोष्ठी सह होली मिलन समारोह आयोजित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका के झारखंड अध्याय द्वारा 13 मार्च को बोकारो जिला के हद में गांधी नगर बेरमो में संध्या छ बजे भव्य कवि गोष्ठी और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी राम सकल सिंह ने सभी कवियों को सामयिक परिवेश की तरफ से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पत्रिका के संपादक श्याम कुंवर भारती ने संस्था के कार्यो और प्रधान संपादक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा के संदेशों को प्रस्तुत किया। मंच का संचालन सुनील सिंह ज्वलंत ने की। श्री गणेश वंदना नागेंद्र सिंह, सरस्वती वन्दना नितिन, अतिथियों का स्वागत और देवी गीत श्याम कुंवर भारती ने किया।

आयोजन में सभी ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई और वाह वाही लूटी। मौके पर उपस्थित कई कवियों ने होली पर भी कविताएं सुनाकर सबको आनंदित किया। अन्त में सबने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली मिलन किया और एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर सामयिक परिवेश द्वारा प्रकाशित लघु कथा संकलन पुस्तक सबको प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन नागेंद्र सिंह ने किया। कवि गोष्ठी में मुख्य रूप से सुनील सिंह, नागेंद्र सिंह, ममता सिंह, नितेश सागर उप संपादक झारखण्ड अध्याय, नीरज पाठक, अनिल पाठक, रविन्द्र रवि, टी डी नायक, बी बी मिश्रा, जे सी महतो आदि ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *