झामुमो पेटरवार प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन व विस्तार

कई पुराने पदाधिकारी जिला कमिटी में शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti morcha) पेटरवार प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन व विस्तार बीते 14 दिसंबर को देर शाम किया गया। प्रखंड कमिटी में शामिल रहे कई प्रतिनिधि जिला कमिटी में शामिल किए गये हैं।

झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक पेटरवार स्थित झामुमो कार्यालय में हुई। जिसमें गोमियां के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। बैठक में जिला कमिटी के अशोक मुर्मू, मनोहर मुर्मू, बनवीर मिश्रा सहित कई उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक योगेंद्र ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी एवं जनता के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने पर बल दिया। पुनर्गठित प्रखंड कमिटी में सभी 23 पंचायत के सदस्यों को शामिल किया गया, जिसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष, दो प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी के साथ ही उपाध्यक्ष 12, सह सचिव 6, संगठन सचिव 9, संयुक्त सचिव 17 बनाए गये।

नए कमिटी में अध्यक्ष धनु महतो, सचिव ललन सोनी, उपाध्यक्ष पद पर अहसानुल अंसारी, प्रकाश महतो, सहदेव नायक, राजेंद्र साव, दशरथ मुर्मू, आसिफ अंसारी, महेश्वर मुर्मू, लक्ष्मण महतो, उदय बेदिया, दशरथ महतो, विक्की आनंद एवं शिवचरण महतो, सहसचिव पद पर दीपक वर्मा, मंटू महतो, मंसूर आलम, कौलेश्वर सोरेन, मुरलीधर राम, सत्यम प्रसाद, संगठन सचिव में गंगाधर महतो,आदि।

रामजीत मांझी, बिनोद महतो, उमेश महतो, बद्री यादव, हीरालाल भोक्ता, भीखू मरांडी, बिपिन किस्कू, शौकत अंसारी, संयुक्त सचिव के पद पर रविंद्र कुमार महतो, सुरेंद्र महतो, बीरबल महतो, मधुसूदन महतो, अजीत महतो, वीरेंद्र महतो, विजेंद्र तुरी, जयदीप महतो, कपिलदेव महतो, इम्तियाज अंसारी, सहादत अंसारी, पवन कुमार,आदि।

बिहारी टुडू, धीरेंद्र सोरेन, देवचंद महतो, रामू महतो, संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष के पद पर राकेश सेठी, उपकोषाध्यक्ष प्रेमकुमार मोर, प्रवक्ता के रूप में शक्तिधर महतो, रतन सेठी तथा मीडिया प्रभारी कपिल महतो को सर्वसम्मति से चुना गया।

 144 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *