Advertisement

विधायक ने किया धान क्रय केंद्र का उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित धान क्रय केंद्र का उद्घघाटन गोमियां विधायक ने किया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य सहित दर्जनों विधायक समर्थक उपस्थित थे।

गोमियां प्रखंड मुख्यालय के समीप 15 दिसंबर को उद्घघाटन कार्यक्रम में विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं गोमियां सीओ संदीप अनुराग टोपनो मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर विधायक ने कहा कि किसानों के हितों के लिए यह क्रय केन्द्र वरदान साबित होगा।

उन्होंने कहा कि किसानों को सही समय पर फसल की कीमत सरकार की ओर से मिल सकेगी। इससे फसल बिचौलियों के हाथों में जाने से बचेगी और किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। विधायक ने लार्ज एरिया मल्टीपरपज को-ऑपरेटिव के लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाने की बात कही। मौके पर कई गणमान्य एवं विधायक समर्थक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *