बीडीओ ने वार्ता कर पहले ही दिन धारना समाप्त कराया
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध बगोदर प्रखंड (Bagodar block) के हद में चौधरीबाँध पंचायत के ग्रामीणों ने 10 सुत्री मांगों को लेकर 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। बीडीओ द्वारा मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन के बाद धरना के पहले ही दिन आन्दोलन समाप्त कर दिया गया।
ग्रामीणों द्वारा प्रेषित मांग-पत्र के अनुसार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निलंबित किया जाय। गरीबों के अनाज गबन करने वाले जन वितरण प्रणाली दुकानदार का लाइसेंस रद्द किया जाय।
चौधरीबांध के डीलर उधो रजक के द्वारा सितम्बर माह में केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाले अनाज 10 किलो प्रति युनिट के जगह 2 किलो वितरण किया गया, शेष अनाज का वितरण करना सुनिश्चित की जाय। नये लाइसेंस धारी डीलरों को अभिलंब पॉस मशीन की व्यवस्था की जाय आदि शामिल है।
जानकारी के अनुसार अनिश्चितकालीन धरना के पहले दिन ही बगोदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने धरना पर बैठे लोगों से वार्ता कर लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।
धरना में मुखिया पति प्रेमचंद साहु, मुखिया चिंता देवी, उप मुखिया अर्जुन यादव, पंसस दिलीप रजक, श्रीकांत यादव, राजु साव, कुलदीप साव, राजू यादव, मनोज साव, कुर्बान अंसारी, भजन केवट, दुलार चंद रजक, विक्रम रजक, कुलदीप साव, कुंजलाल साव, रामचंद्र रविदास समेत बडी संख्या में चौधरीबांध पंचायत के महिला पुरुष रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply