Advertisement

चलकरी में दुर्गापूजा कमिटी गठित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चलकरी गांव में आगामी शारदीय नवरात्र सह श्री दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक बीते 3 सितंबर को देर रात स्थानीय शिवमन्दिर प्रांगण में बेबीराम नायक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक का संचालन मनोरंजन कुमार मंडल ने किया।

यहां सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को संपन्न किये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति के अनुसार उनसे सहयोग लिए जाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से सरकार द्वारा पारित लॉकडाउन (Lockdown) के हरेक नियमो का सख्ती से पालन किये जाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में मंदिर के पूजारी आचार्य गोवर्धन बाबा की उपस्थिति रही, जबकि पूजा कमिटी के लिये अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, उपाध्यक्ष पद में हीरालाल रविदास, नवल किशोर मंडल, परमेश्वर नायक, सचिव राजेश कुमार मंडल, उपसचिव जगरनाथ रविदास, अरुण कुमार गिरि, महेंद्र नायक, कोषाध्यक्ष राम विलास मंडल, उप कोषाध्यक्ष कार्तिक रविदास, राजेंद्र हज्जाम, विजय नायक आदि को बनाया गया।

जबकि सदस्य में भोला मंडल, सागर मंडल, कौशल मंडल, हरेंद्र मंडल, हीरा केवट, बिनोद केवट, जानकी केवट, विजय ठाकुर, उमेश नायक, फुलेंद्र, नगीना आदि शामिल हैं। वहीं निगरानी समिति में बेबीराम नायक, पंचानन मंडल, सुरेश शर्मा, रामप्रसाद केवट, मथुरा प्रसाद ठाकुर, रूपलाल गिरी, तेजप्रताप, खेतलाल, मनोरंजन आदि शामिल हैं। बैठक में अनेकों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *