Advertisement

पहला दिन हंगामेदार रहा विधानसभा का मानसून सत्र

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत 3 सितंबर को पहले दिन शोर-शराबे विरोध और हंगामे के बीच शुरू किया गया। विरोध और हंगामे के बीच शोक संदेश को पढ़ा गया। शोक संदेश पढ़ने के बीच में भाजपा विधायक (Bhajapa MLA) ने उठाया नेता प्रतिपक्ष का मामला।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विरोध हंगामा के कारण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नहीं मिला शोक पर बोलने का समय। सदन में दिवंगत नेताओं, समाजसेवी, कलाकारों के प्रति शोक व्यक्त किया जा रहा था। इसी बीच भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा शूरू कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को शोक संदेश के लिए समय नहीं देने पर भाजपा विधायक आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे।

जानकारी के अनुसार झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में 5 कार्य दिवस होंगे। आगामी 6 सितंबर को वित्तीय वर्ष 2021- 22 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। वर्तमान मानसून सत्र में मुख्यमंत्री (CM) प्रश्नकाल भी होंगे। मानसून सत्र में सरकार संशोधन विधेयक भी रखेगी। जबकि आगामी 9 सितंबर को मानसून सत्र समाप्त होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *