Advertisement

 नहीं रहे जरिडीह रेफरल अस्पताल के पूर्व चिकित्सा प्रभारी डोकानिया

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। रेफरल अस्पताल जैनामोड़ के पूर्व चिकित्सा प्रभारी 80 वर्षीय डॉ. एमएल डोकानिया (Doctor ML Dokaniya) नहीं रहे। बीते 31 जनवरी की शाम लगभग छह बजे रांची (Ranchi) के मेदांता अस्पताल से जैनामोड़ लौटने के क्रम में रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
उनके निधन पर पुरे जैनामोड़ सहित रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों समेत पूरे जैनामोड़ बाजार में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के मुताबिक मेदांता के चिकित्सकों द्वारा जवाब दिए जाने के बाद डॉ. डोकानिया को बीजीएच लाया जा रहा था। उनकी तबीयत काफी खराब थी। डॉ. डोकानिया ने बीजीएच में भी दो वर्षों तक अपनी सेवा दी है। अलग झारखंड राज्य निर्माण के बाद जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में 5 वर्षों तक चिकित्सा प्रभारी रहे। इस अस्पताल में लगभग 30 वर्षों तक वह बतौर चिकित्सक कार्यरत रहे। अंत में जिला कुष्ठ पदाधिकारी के रूप में योगदान देते हुए सिविल सर्जन कार्यालय बोकारो से सेवानिर्मित हुए। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्रों में सेलकर्मी अभिषेक व रांची के फार्मासिस्ट अभिनव सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए है।
जीवन के अंतिम क्षण तक वह लोगों को चिकित्सा सेवा देते रहे। उनका अंतिम दाह संस्कार 1 फरवरी को चास गर्गा पुल श्मशान घाट में किया गया। उनके निधन पर डॉ. राजेश, डॉ. रवि रंजन, डॉ. शबाना, डॉ. प्रीति, डॉ. सुधा देव, डॉ अनिता चौधरी, बोकारो जिला कांग्रेस महासचिव सुबोध कुमार मिश्रा, कांग्रेस अल्पसंख्यक जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अकबर अंसारी, भाजपा जरीडीह प्रखंड मंत्री मेघनाथ गोसाई आदि ने शोक जताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *