पूर्व विधायक की 85वीं जयंती समारोह 2 फरवरी को आयोजित होगा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण समारोह में आरएसएस के नेता करेंगें शिरकत
प्रहरी संवाददाता/सिवान(बिहार)। सिवान जिला (Sivan district) के हद में सिसवन प्रखंड क्षेत्र के नन्दा मुड़ा गांव में आगामी 2 फरवरी को 11 बजे पूर्व विधायक (MLA) लौह माता स्वर्गीय जगमातो देवी की 85वीं जयंती सह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समारोह माता जगमातो देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी सिवान सांसद कविता सिंह ने दी।
सांसद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सभी आगत अतिथियों द्वारा लौह माता स्व जगमातो देवी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश आरएसएस प्रान्त बौद्धिक प्रमुख देवराज, विशिष्ट अतिथि बिहार-झारखंड आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन, आरएसएस बिहार झारखंड के सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद होंगे।
ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सिवान सांसद कविता सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्व माता जगमातो देवी के पदचिन्हों पर चलने के संकल्प को दुहराते हुए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि जुटाने में सबकी सहभागिता के लिए निवेदन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त जनता व एनडीए के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
माता जगमातो देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक सकारात्मक क्षेत्रों में दक्षतापूर्ण कार्य करने वाले तथा कोरोना काल में अपनी क्षमता के अनुरूप सामाजिक सेवा करने वालों व जन जागरूकता अभियान चलाने वालों को ट्रस्ट के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम भारत की पहचान व आत्मा है इसलिए श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण में हम सबकी सहभागिता व धन संग्रह के लिए पार्थना किया जायेगा, ताकि सिवान जिले से बड़ी राशि मंदिर निर्माण हेतु समर्पित किया जा सके।ट्रस्ट के सचिव डॉ अरविंद आनन्द ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक, सांस्कृतिक, भाईचारा, परितोषिक व धार्मिक स्वरूप का यादगार पल होगा।

 473 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *