गोमियां प्लस टू विद्यालय में विधायक ने किया झंडोत्तोलन

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोमियां हाई स्कूल+2 में स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो (MLA Doctor Lambodar mahato) ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
वैश्विक महामारी कोरोणा के कारण पूरे देश में सादगी पूर्ण 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सभी जगह यही देखने को मिल रहा है। देश के सभी संस्थानों में मनाया जाने वाला यह राष्ट्रीय पर्व इस वर्ष सादगी पूर्ण मना। 26 जनवरी की सुबह 8:00 बजे विधायक डॉ महतो ने गोमियां हाई स्कूल प्लस टू में झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस महामारी में सबो ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने संविधान पर आस्था और विश्वास रखने की बातें कही। साथ हीं छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की बातें कहीं। स्कूल में किसी भी तरह की कमियां होने पर हर संभव दूर करने की बातें कही। मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, किशोर बर्मन, शैलेश रवानी, प्रभु स्वर्णकार, जानकी यादव आदि उपस्थित थे।

 385 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *