
जैनामोड़ में आयोजित अजजा सम्मेलन में बोले प्रथम सीएम सह नेता प्रतिपक्ष
अजीत जयसवाल/पेटरवार(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के हद में जैनामोड़ स्थित मिश्रा साइड के टाउनहाल में 16 जनवरी को भाजपा अनुसूचित जन जाति द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal marandi) ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड प्रदेश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज है ही नही। लोकतंत्र अभी एक ही परिवार में सिमटकर रह गयी है, जिसे इस सिमटन से बाहर निकलना नितांत जरूरी है। उन्होंने अपने से पूर्व स्थानीय प्रतिनिधियों के संबोधन को ध्यान में रखते हुए कहा कि जनता वर्तमान सरकार के कार्यकलापों से आक्रोशित होकर ही राज्य की जन-विरोधी नीतियों का खुलासा किया है।

उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की स्थापना में सिर्फ अपना श्रेय लेने को प्रचार कर रहे हैं। जबकि वे जानते हैं कि उनसे पूर्व भी अनेको नेता राज्य के लिये आंदोलन छेड़ा था। ये भी जानते हैं कि भाजपा के शासनकाल मे ही पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने ही आदिवासियों के हित व समुचित विकास को लेकर ही बिहार राज्य से झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया। यह परिवारवाद की सरकार अबतक इससे परे है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है कर के दिखाती है। बोकारो जिले में 28 मंडल है। हरेक मंडल समिति के शीघ्र विस्तार का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में हर मोर्चे को मजबूती प्रदान करने की सख्त जरूरत है।
धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार की मनमानी नीति चरम सीमा लांघ रही है। जिस तरह राज्य में बालाओं से दुष्कर्म की वारदात बढ़ रही है। यह जनता देखकर महसुस कर रही है कि सरकार इनकी कितनी हितैसी है। वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य के सीएम रह चुके इनके पिताजी,जो गुरु जी का दर्जा पाकर भी गुरु की वास्तविकता नही पहचान सके।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं आगंतुको द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सिद्धो-कान्हू, बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन जयनारायण मरांडी एवं अध्यक्षता रामलाल सोरेन कर रहे थे। मंच पर जिलाध्यक्ष भरत यादव, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रह्लाद बर्णवाल, रोहित लाल सिंह, बिनोद महतो, सोहराय हांसदा, लालचंद मरांडी, सालखन मरांडी, आनंद मुर्मू, बासुदेव मिश्रा, लक्ष्मण नायक, रितबरन सोरेन, मंटु सोरेन, संजय त्यागी, बृजलाल सिंह, अर्चना सिंह, सहदेव मुर्मू, लखी हेम्ब्रम आदि अनेक मंचासीन थे। मौके पर आदिवासी पारंपरिक नृत्यों व मांदर की थाप पर मुख्य अतिथि को मुख्य सड़क से आयोजन स्थल तक स्वागत किया। इसके पूर्व रांची से आगमन के दौरान मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी का पेटरवार, बहादुरपुर में भाजपा के रविशंकर जयसवाल, सचिन मिश्रा, मोहन अग्रवाल, विकास मिश्रा, गुणानन्द महतो, निरंजन मिश्रा आदि के नेतृत्व में स्वागत किया गया, जबकि कार्यक्रम के अंत मे वरीय नेता अर्जुन सिंह, जयदेव राय, मनोज ठाकुर, संजय ठाकुर, सुरेंद्र राज, रजत जयसवाल, जगतपति सिंह, कमलेश ठाकुर आदि ने भोजन भंडारा की जिम्मेवारी को सुचारू रुप से संभाल रखा।
जैनामोड़ संवाददाता के अनुसार विपक्षी नेता बाबूलाल मरांडी ने अनुसूचित जनजाति सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर धनबाद सांसद पीएन सिंह, पूर्व सांसद गिरिडीह रविंद्र कुमार पांडेय, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल, आनंद मांझी आदि ने सभा को संबोधित किया।
![]()












Leave a Reply