Advertisement

डीएम ने किया सुधा डेयरी कार्यक्रम का अवलोकन

जिलाधिकारी ने कोविड-19 को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
प्रहरी संवाददाता/उजियारपुर(समस्तीपुर)। समस्तीपुर (Samastipur) के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर (Collector Shashank shubhankar) के द्वारा 16 जनवरी को मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (सुधा) समस्तीपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया गया। मौके पर जिलाधिकारी ने बेहतरीन कार्य करनेवाले कर्मियों की हौसला अफजाई किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा वहां के क्रियाकलापों का अवलोकन किया गया एवं कोविड-19 के गाइडलाइन को पालन करने का उपस्थित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही वहां के कर्मियों को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस आशय की जानकारी जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी ऋषभ राज ने प्रेस को दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *