राज्य में बढ़ते घटनाओं के खिलाफ आजसू का कैंडल मार्च

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में आजसू पार्टी फुसरो नगर की ओर से झारखंड में हो रहे बलात्कार, हत्या, चोरी के विरोध में 12 जनवरी की संध्या कैंडल मार्च निकालकर झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन (Hemant soren) सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।
कैंडल मार्च फुसरो बाजार के पुराना बीडीओ ऑफिस बाबा साहब अम्बेडकर चौक से रामरतन हाई स्कूल होते हुए पुनः अम्बेडकर चौक पर जाकर समाप्त किया गया। इस अवसर पर मृतकों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट मौन भी रखा गया। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष बिनोद बाउरी, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, सुरेश महतो, नरेश महतो, अशोक चौहान, नगर सचिव संतोष रवानी, विक्की कु.महतो, रोहित महतो, यशवंत कु.महतो, नगर संगठन मंत्री महेश देशमुख, नगर सह सचिव पप्पू सिंह, नगर उपाध्यक्ष शंकर गिरी, बबलू गिरी, रंजीत गंझू, विजय महतो, बीरू हरि, राजेश कुमार, मुकेश सिंह, मनोज महतो, भरत महतो आदि उपस्थित थे।

 170 total views,  3 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *