Advertisement

गोमियां में नए थाना प्रभारी ने संभाला पदभार

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां थाना में 12 जनवरी की संध्या नये थाना प्रभारी के रूप में आशीष खाखा (Ashish Shakha) ने पदभार ग्रहण किया। आशीष खाका वर्ष 2012 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं। इससे पहले वे पुलिस उप निरीक्षक के पद पर पदस्थापित थे। वर्तमान में गोमियां थाना प्रभारी के रूप में उन्हें प्रभार दिया गया।
ज्ञात हो कि गोमियां के निवर्तमान थाना प्रभारी विनय कुमार का तबादला जरीडीह थाना में हो गया है। योगदान के पश्चात नए थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि इससे पहले पलामू जिला के रामगढ़ थाना प्रभारी के रूप में वे कार्य कर चुके हैं। साथ ही बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। रहिवासी अपनी शिकायत लेकर बेहिचक थाना में आकर अपनी शिकायत रख सकते हैं। रहिवासियों की शिकायत पर त्वरित कारवाई की जाएगी। मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी विनय कुमार सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *