गुणवतापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य को पूर्ण करना सबकी प्राथमिकता-दीपक

एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)। सभापति प्राक्कलन समिति झारखंड सरकार दीपक बरूआ (Jharkhand government Deepak Barua) की अध्यक्षता में 4 जनवरी को देवघर परिसदन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सभापति एवं प्राक्कलन समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए देवघर जिला अन्तर्गत चल रहे विभिन्न महत्वकांछी योजनाओं से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान देवघर जिला अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्राक्कलन एवं खर्च का ब्यौरा, उपयोगिता प्रमाण पत्र के अलावा गत तीन वर्षों से चल रही व पूर्ण हो चुके योजनाओं की विस्तृत समीक्षा प्राक्कलन समिति के सभापति व सदस्यों द्वारा किया गया। साथ हीं विभिन्न लंबित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में योजनओं को तय समय के अनुरूप गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारियेां को दिया गया। समीक्षा के क्रम में चल रहे विभिन्न योजनाओं के स्थल निरीक्षण करने की बात कही गयी। ज्ञात हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभापति व सदस्यों द्वारा योजनाओं का निरीक्षण करने के पश्चात धनबाद जिले में समिति की बैठक सुनिश्चित की गयी है।
बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे प्राक्कलन समिति के सदस्य गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, बरकागावं विधायक अम्बा प्रसाद, बैद्यनाथ राम, नारायण दास, नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, डीआरडीए निदेशक नयनतारा कैरकेट्टा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता भवन लिमिटेड देवघर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, देवघर, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई रूपांकण प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, एन.आर.ई.पी. देवघर। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, प्राचार्य औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, देवघर/मधुपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद देवघर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक सहयोग समितियाँ देवघर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला भू संरक्षण पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 219 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *