Advertisement

54वीं विज्ञान प्रदर्शनी में ऑफेक इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

दर्जनों पुरस्कारों पर विद्यार्थियों ने किया कब्जा

विभा कुमार/मुंबई। बृहन्मुंबई उत्तर विभाग द्वारा आयोजित वार्ड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में ऑफेक इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और हुनर के दम पर अनेक पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि की सर्वत्र सराहना की जा रही है। तीन दिनों के विभागस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 50 स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चेंबूर स्थित सरस्वती विद्यालय में संपन्न हुई इस प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षण निरीक्षक, बृहन्मुंबई उत्तर विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।

इस प्रदर्शनी में ऑफेक इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न सहशालेय गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय को विज्ञान प्रोजेक्ट, विज्ञान गीत, भाषण, शैक्षणिक साहित्य, नेचर क्लब, विज्ञान क्लब तथा लोकसंख्या संबंधी गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त हुए।

विद्यालय की इस सफलता में विद्यार्थियों के परिश्रम के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। AFAC स्कूल के सचिव जितेंद्र मंडलेचा, ट्रस्ट की सदस्या श्रीमती मोहिनी शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गंगा रमेश, उपप्रधानाचार्य मधुकर महाले, सुपरवाइजर मनोज ढोबले,समन्वयक अस्मिता उ. तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें लेजिम् में तृतीय, डांस में तृतीय, दिव्यांग गट में दसवी की छात्रा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। यह सफलता विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और मेहनत का नतीजा है। विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त करता है।

Tegs: #Students from Ofek English School emerged victorious at the 54th Science Exhibition.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *