Advertisement

संपन्न हुआ 10वीं CISF इंटर-सेक्टर एथलेटिक चैंपियनशिप का मुकाबला

श्रृंखला का विजेता बना APS-2 सेक्टर कुल 41 पदक जीते

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल “पश्चिमी क्षेत्र” खारघर द्वारा आयोजित 10वीं सीआईएसएफ इंटर-सेक्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 का समापन 25 अक्टूबर 2026 को हुआ। घाटकोपर पूर्व विद्याविहार के सोमैया विश्वविद्यालय परिसर के सुसज्जित खेल के मैदान में संपन्न हुए। इस चैंपियनशिप की जिम्मेदारियों को सीआईएसएफ यूनिट की आरसीएफएल, मुंबई इकाई ने बखूबी निभाया। समापन समारोह में पद्माकर रणपिसे, SDG, (साउथ) हेडक्वार्टर, CISF, नवी मुंबई, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं धीरज कुमार शुक्ला, DIG, WZ-I, लुम्मी शिंगनाइसुई, कमांडेंट, सीआईएसएफ यूनिट RCFL मुंबई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी इस मौके पर मौजूद थे।

गौरतलब है कि इंटर-सेक्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में सीआईएसएफ के 12 सेक्टर्स के कुल 155 प्रतिभागियों ने दो दिन की चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, जिसमें पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए 38 विभिन्न एथलेटिक ‘कार्यक्रम थे। चैंपियनशिप में CISF के जवानों को अपनी काबिलियत, शारीरिक क्षमता, अनुशासन और ‘खेल भावना’ दिखाने के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच मिला।

चैंपियनशिप के दौरान, APS-2 सेक्टर ने कुल 41 पदक जीतकर पूरे श्रृंखला का विजेता बना, जबकि APS-1 सेक्टर रनर-अप रहा। प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन ने उनके समर्पण, लगन और खेल में बेहतरीन होने के प्रतिबद्धता को दिखाया। चैंपियनशिप में अलग-अलग सेक्टर्स के CISF जवानों के बीच शारीरिक स्वस्थता, एथलेटिक उत्कृष्टता, दल भावना और ‘स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया गया। इससे जवानों को अपनी खेल का जौहर दिखाने, भाईचारा बनाये रखने और आपसी सहयोग को मजबूत करने का मौका भी मिला। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों और सहभागियों की उपलब्धियों को पहचानने और उनके निष्ठा व खिलाड़ी वृत्ति की तारीफ के साथ खत्म हुआ।

Tegs: #The 10th CISF Inter-Sector Athletic Championship has concluded.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *