12 सेक्टर के कुल 155 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
मुश्ताक खान/मुंबई। दो दिवसीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा इंटर-सेक्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 का आयोजन घाटकोपर पूर्व स्थित विद्याविहार के सोमैया यूनिवर्सिटी ग्राउंड में किया गया। सीआईएसएफ वेस्ट सेक्टर,खारघर द्वारा आयोजित चैंपियनशिप की जिम्मेदारी आरसीएफएल की CISF यूनिट मुंबई को सौंपी गई।चैंपियनशिप का उद्घाटन सीआईएसएफ के डीआईजी धीरज कुमार शुक्ला, WZ-I, और आरसीएफ के सीएमडी शिवकुमार सुब्रमनियन ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के मौके पर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सेक्टरों के प्रतिभागियों ने शानदार मार्च किया, जिसमें अनुशासन, एकता और खेल भावना दिखाई दी। इतना ही नहीं इस मौके पर प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई, और उनसे पूरे प्रतिस्पर्धा के दौरान खेल भावना, अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई।
गौरतलब है कि दो दिनों के प्रतियोगिता में सीआईएसएफ, 12 सेक्टर के कुल 155 प्रतिभागियों हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए 19 एथलेटिक स्पर्धा हैं, इनमें 100-मीटर, 200-मीटर रेस, लॉन्ग-डिस्टेंस रेस, रिले रेस, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप और ट्रिपल जंप शामिल हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और मुंबई डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन के रेफरी को आमंत्रित किया गया, ताकि सही तरीके मूल्यांकन कर निर्णायक की भूमिका निभाएं। इस मौके पर RCFL मुंबई के CISF यूनिट के कमांडेंट लुम्मी शिंगनाइसुई, बतौर मुख्य अतिथि ने चैंपियनशिप से जुड़े लोगों और रेफरी का परिचय कराया।

उद्घाटन समारोह में RCFL मुंबई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शिवकुमार सुब्रमण्यम भी ‘विशिष्ट अतिथि’ के तौर पर मौजूद थे। वेस्ट सेक्टर, WZ-1 के तहत CISF यूनिट्स और CISF यूनिट RCFL मुंबई के सीनियर ऑफिसर्स ने समारोह का लुत्फ लिया। इस चैंपियनशिप का मकसद CISF के जवानों के बीच ‘शारीरिक योग्यता’, ‘एथलेटिक्स में उत्कृष्टता’, सहयोग भावना और हेल्दी कॉम्पिटिशन को बढ़ावा देना है। यह अलग-अलग सेक्टर के जवानों को अपनी खेल क्षमता दिखाने और भाईचारा बढ़ाने के लिए एक प्लेटफॉर्म भी देता है।
Tegs: #CISF Inter-Sector Athletic Championship concludes
![]()













Leave a Reply