प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के शास्त्रीनगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर ऐश्वर्या ब्यूटी पार्लर की ओर से 17 अक्टूबर को भव्य डांडिया का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ब्यूटी पार्लर प्रोपराइटर सुषमा सिंह तथा समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह ने मां भगवती की पूजा- अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डाॅक्टर उषा सिंह, सेल टेक्स के मनोज सिंह, वार्ड पार्षद रमेश स्वर्णकार, अलीन्दर सिंह, दिलीप अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद हुए।
यहां बच्चों और महिलाओ ने मां दुर्गा वंदना और विभिन्न भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चियों और महिलाओ द्वारा डांडिया डांस भी किया गया। डांडिया कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा रानी, मंजू प्रिया, तरन्नुम, मरियम, स्मृति, डॉली, लवली, गुड़िया, निर्मला, निशा, नेहा, अनिता झा, पूजा सिंह, नेहा कुमारी, अलका देवी, बिन्दू गुलाटी, बबीता कुमारी, मुस्कान कुमारी, संगीता सिंह आदि ने योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply