प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन 15 अक्टूबर को श्रद्धालुओं द्वारा की गयी मां दुर्गा की पंचम स्वरूप स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा।
इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा सप्तशती के पांचवें दिन की पाठ आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा सम्पन्न किया गया। देर शाम की मां की सामूहिक आरती में काफी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे बच्चियों, युवक आदि शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किए।
इस अवसर पर मंडपवारी अंगवाली के पूरे चौक, मंदिर परिसर रंगीन बल्बों की सजावट से चकाचौंध किया गया है। पूजा समिति के अध्यक्ष,अन्य प्रतिनिधि, सदस्य भी सक्रिय रहे।
वहीं प्रखंड के हद में चांदो, चलकरी, खेतको, पेटरवार, उत्तासारा, सदमा सहित विभिन्न पंचायतों में तथा जरीडीह प्रखंड की जैनामोड़, बांधडीह, बालीडीह, तुपकाडीह, बहादुरपुर आदि क्षेत्रों में पूजा की चहल पहल बढ़ने लगी है।
![]()













Leave a Reply