Advertisement

आरओएम सेल में भागीदारी की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया उत्तरी पंचायत की स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की बैठक 15 अक्टूबर को कथारा जीएम ग्राउंड में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रियंका देवी तथा संचालन गीता देवी के द्वारा किया गया!

जानकारी के अनुसार बैठक में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी द्वारा संचालित आरओएम सेल में बोडिया बस्ती के स्थानीय महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

बैठक में कथारा में आरओएम सेल में महिलाओं के नाम पर गाड़ी आवंटन करने कोयला लोकल सेल में बोडिया बस्ती के ग्रामीण रहिवासियों के नाम पर ट्रक आवंटन तथा पूर्व के व्यवस्था में बोडिया बस्ती के पुरुषों द्वारा महिलाओं की हकमारी व उठ रही व्यवस्था से वंचित रखने के संबंध में आक्रोश जताया गया।

बैठक में बोडिया उत्तरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सोनामती देवी, जल सहिया सीता देवी सहित प्रियंका देवी, गीता देवी, सरोज देवी, सुशीला देवी, रीना देवी, बबीता देवी, गुड़िया देवी, सबिता देवी, सुभद्रा देवी, आशा देवी, शिला देवी, देवकी देवी, सरिता देवी, नेहा कुमारी, उर्मिला देवी, रिंकी देवी, सीमा कुमारी आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *