Advertisement

सीसीएल के बीएंडके में पुरस्कार वितरण के साथ राजभाषा माह का समापन

दैनिक कार्यों में हिन्दी को दें प्राथमिकता-एस. के. झा

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा व् राजभाषा माह का 14 अक्टूबर को करगली आफिसर्स क्लब मे पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। समापन समारोह में अधिकारियों से लेकर स्कूली बच्चों तक ने हिस्सा लिया।

इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समारोह में सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबंधक एस के झा ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि राजभाषा के प्रति जागरूकता केवल एक पखवाड़े तक सीमित न रहकर हमारे दैनिक कार्य संस्कृति का हिस्सा बने, यही राजभाषा पखवाड़ा के आयोजन का व्यापक उद्देश्य है।

उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के इस्तेमाल को प्राथमिकता दे तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं। क्षेत्रीय विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन विनय रंजन टुडु ने राजभाषा के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं है। यह हमारी संस्कृति, पहचान और राष्ट्र का गौरव है। कहा कि अंग्रेजी सीखना आवश्यक हो सकता है, परंतु अपनी मातृ भाषा का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग कर हम अपने कार्यों में सरलता ला सकते हैं।

मौके पर माह के दौरान होने वाले निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ, कार्यशाला आदि के विजेता को पुरस्कृत किया गया। इस पूरे महीने के दौरान सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में आधिकारिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यालयों में दैनिक कामकाज के दौरान संकोच को दूर कर हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करने को ले हर साल इस अभियान को बेहद बड़े स्तर पर मनाते हैं, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों और कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाता है। इस अवसर पर एरिया मेडिकल आफिसर डॉ के पी साही, एरिया सर्वेयर ऑफिसर राकेश कुमार चंद्र, सीएसआर अघिकारी संजीत कुमार, प्रबंधक मानव सबसाधन पी एन सिंह ,आर पी यादव व सीताराम यूके, एएफएम राजीव रंजन सहित संजय पांडेय, मिथलेश सिंह, संतोष सिंह, परवेज अख्तर, विक्की कुमार, पुष्पांजलि तिवारी, मनीषा, दीप चंद, मिथलेश मंडल, रंजीत कुमार, मेनका, शिवाजी मिश्रा, कलावती देवी, शशिबाला शर्मा, मो. असलम, कमलमती गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *