Advertisement

ढ़ोरी जीएम कार्यालय मुख्य द्वार के निकट के बंद सड़क से हटा बैरिकेडिंग, सड़क चालू

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो-करगली मुख्य मार्ग पर सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के निकट स्थित सड़क भू -धंसान के बाद सड़क को बंद कर दिया गया था। मरम्मति के बाद लगाये गये बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। यह उक्त मार्ग पर यात्रा करने वाले राहगीरों के लिए राहत की खबर है।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह और बोकारो जिला प्रशासन के आदेश से 13 अक्टूबर को उक्त मार्ग पर लगे मार्ग अवरोधक (बैरिकेडिंग) को हटा दिया गया है। इससे वाहनों को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।
खास यह कि उक्त स्थल पर भू-धंसान की स्थिति गंभीर हो गई थी। सड़क का एक हिस्सा करीब पांच फीट नीचे, सबसे निचले पायदान पर से दो टुकड़े में क्षतिग्रस्त हो गया था।

हालाँकि, प्रशासन ने पहले ही दूकानो को खाली कर दिया था, जिससे बड़े पैमाने पर दुर्घटनाओं को टालने में मदद मिली। भू-धंसान की स्थिति को देखते हुए बेरमो प्रशासन ने सुरक्षा के प्रभावित मार्ग पर बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था। इसके कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उक्त सड़क की स्थिति और भू-धंसान के खतरे को देखते हुए अब भी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सड़क बन जाने से राहगीरों को राहत जरूर मिली है, लेकिन प्रभावित स्थल सुरक्षा व्यवस्था और सड़क की स्थिरता पर निगरानी बनाए रखना अहम होगा। स्थानीय रहिवासियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।

बैरिकेडिंग हटाये जाने के मौके पर बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बेरमो चैम्बर ऑफ कार्मस के अध्यक्ष सह मजदूर नेता आर. उनेश, मजदूर नेता गणेश मल्लाह, कांग्रेसी नेता अरुण सिंह, जेएमएम नेता दीपक महतो व् भोलू खान, नप पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया सहित रंधीर सिंह, भाई प्रमोद सिंह, रामनाथ राम के अलावे दर्जनो रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *