विशेषज्ञों द्वारा करियर चयन, उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक अवसरों पर मार्गदर्शन
प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को धनबाद जिला के हद में श्रीअग्रवाल धर्मशाला झरिया (न्यू कॉम्प्लेक्स) में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 234 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
महाराजा श्रीअग्रसेन जयंती पखवाड़े के अवसर पर आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को करियर चयन, उच्च शिक्षा, व्यावसायिक अवसरों तथा भविष्य की बेहतर योजना बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर एवं एसोसिएट डीन अरका जैन विश्वविद्यालय डॉ शिवनाथ घोष तथा सीए संदीप अबुसारिया ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मौके पर डॉ शिवनाथ घोष ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर का चुनाव करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर अध्ययन और सही दिशा में किया गया प्रयास सफलता की राह प्रशस्त करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों की जानकारी प्राप्त करने तथा सोच-समझकर अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया।
सीए संदीप अबुसारिया ने वाणिज्य एवं वित्त के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने करियर निर्माण में परिश्रम, अनुशासन एवं व्यावहारिक ज्ञान के महत्व को रेखांकित किया।

उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर संबंधी उचित मार्गदर्शन प्रदान करना, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना तथा उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष सुनील संवाड़िया, महिला इंटर महाविद्यालय के अध्यक्ष धर्म प्रकाश खेतान, पखवाड़ा संयोजक डॉ मनीष शर्मा, मोहित अग्रवाल, असीम अग्रवाल, प्रभाष अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगड़िया, सौरभ शर्मा, किरण शर्मा, निक्की अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, मनोज खरकिया सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, उपयुक्त करियर विकल्प चुनने तथा सही मार्गदर्शन के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करना था।
![]()













Leave a Reply