प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। अवैध कारोबारियों द्वारा बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन को धत्ता बताते हुए अवैध रूप से जंगलो की कटाई कर अवैध लड़कियों की खरीद बिक्री बदस्तूर जारी है। मामला सज्ञान में आने के बाद प्रशिक्षु वन पदाधिकारी ने कार्रवाई करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में अवैध लकड़ियों की खरीद बिक्री इन दिनों जोरों पर चल रही है। बताया जाता है कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई से लकड़ी माफिया चांदी काट रहे हैं। इन माफियाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह प्रखंड क्षेत्र के ललपनिया के जंगल है। इन जंगलों से वृक्षों की कटाई कर अपने-अपने घरों में छोटी मशीनों से काटकर बाजार में बेची जा रही है। सूत्र बताते है कि इस प्रकार का खेल रात के अंधेरे से लेकर अहले सुबह तक होती है।
शादी ब्याह में इन कीमती लकड़ियों को फर्नीचर का रूप देकर उंची कीमतों में बाजार बेचने का काम किया जाता है, वही औने पौने दाम में इन लड़कियों को घर बनाने के लिए सेटरिंग के काम में खपाया जा रहा है। लकड़ी माफिया बैखौफ होकर गोमिया क्षेत्र में अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं। इस तरह बिना पेड़ के जंगल खोखला होते जा रहे हैं। लगातार जंगल कटने से यहां के वन्य जीव भी प्रभावित हो रहे हैं और पर्यावरण संतुलन को भी गंभीर खतरा होता जा रहा है।
ज्ञात हो कि जंगलों के कटने से ही आए दिन जंगली हाथी भी अपना रास्ता भटक रहे हैं और जंगल क्षेत्र में रहनेवाले रहिवासियों को अपना शिकार बना रहे है। इस संबंध में प्रशिक्षु वन क्षेत्र पदाधिकारी (आईएफएस) संदीप शिंदे ने 12 अक्टूबर को कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी है। कहा कि वे आने वाले दिनों में इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
![]()













Leave a Reply