एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। देश के महारत्न कंपनियों में शुमार कोल इंडिया लिमिटेड की एक प्रमुख अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने चतुर्थ एडिशन ऑफ़ द फॉर्चून लीडरशिप अवार्ड्स में तीन प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। यह पुरस्कार समारोह देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू में आयोजित किया गया था।
सीसीएल के सीसीएंडपीआर विभाग द्वारा 11 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीसीएल को यह सम्मान कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर), ग्रामीण विकास तथा समुदाय कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली एवं जन-केंद्रित कार्यों के लिए प्रदान किए गए हैं। कहा गया कि यह उपलब्धियां सीसीएल की समावेशी एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
कहा गया कि सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र को सीएसआर के क्षेत्र में प्रभावी नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सीएसआर लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) एक्सीलेंस अवार्ड तथा रूरल डेवलपमेंट इम्पैक्ट अवार्ड- उन्नत कृषि: स्मार्ट एग्रीकल्चर अवार्ड भी प्रदान किया गया। सीसीएल की ओर से प्रबंधक सीएसआर जॉन अमित बोदरा ने अवॉर्ड ग्रहण किया। विभाग के अनुसार सीसीएल निरंतर सीएसआर, ग्रामीण विकास एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज के समग्र विकास में अपना योगदान दे रहा है।
![]()













Leave a Reply