सोनपुर में 20 अक्टूबर को होगा 85 फीट के रावण का दहन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। आगामी दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने को लेकर 10 अक्टूबर को संध्या 4 बजे सारण जिला के हद में सांसद संपर्क केंद्र सोनपुर में रावण वध कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ध्रुवदेव शर्मा ने जबकि संचालन संयोजक राजीव मुनमुन ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर को संध्या 5 बजे रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष रावण का पुतला 85 फीट ऊंचा बनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आतिशबाजी होगी, जिसके लिए बाहर से विशेष टीम बुलाई जा रही है।आतिशबाजी का नजारा अत्यंत मनोरम होगा।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में कार्यक्रम स्थल पर भी चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से रावण वध के लिए सोनपुर के अंग्रेजी बाजार स्थित मेला पुलिस लाइन मैदान को तय किया गया है। बैठक में अधिवक्ता अजय सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, संजीव कुमार सिंह, रणवीर सिंह, सुबोध सिंह, राकेश कुमार सिंह, महेश कुमार, राहुल कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, पवन कुमार शर्मा, गौतम कुमार, सुनील कुमार सिंह गब्बर, अंधीर राय, प्रेम कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply