Advertisement

सीटू ने सहायक श्रमायुक्त को सौंपा आठ सूत्री मांग पत्र

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। केंद्रीय श्रमिक संगठन सीटू ने बोकारो थर्मल में सहायक श्रमायुक्त को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। मौके पर दर्जनों यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन बोकारो जिला कमेटी की ओर से सहायक श्रमायुक्त झारखंड सरकार बोकारो थर्मल को आठ सूत्री मांग पत्र उनके कार्यालय में सौंपा गया। नेतृत्व कर रहे यूनियन के बोकारो जिला सचिव-सह-सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने 8 अक्टूबर को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि बोकारो जिला में लाखों की संख्या में निर्माण मजदूर रह रहे हैं। वे भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण संबंधी कार्यों में लगे हैं।

झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड रांची द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उन्हें नहीं मिल रहा है। साथ ही जिले में निर्माण मजदूरों का निबंधन कार्य भी बहुत धीमी गति से चल रहा है।
यूनियन के सदस्यों ने सहायक श्रमायुक्त से अविलंब जिले के निर्माण मजदूरों को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का भुगतान करने एवं निबंधन कार्य में तेजी लाने का समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। मौके पर यूनियन के अजय कुमार नायक, सुधीर चौहान, सूरज कुमार, चमन प्रजापति, दिलीप घासी, लोकनाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *