Advertisement

लाभुक ने लगाया दूसरे जगह डोभा निर्माण का आरोप

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ पंचायत के लाभुक ने निर्धारित जगह के बदले दूसरे जगह डोभा निर्माण का आरोप लगाया है। मुखिया पति ने कहा कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में महुआटांड़ पंचायत में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत डोभा निर्माण का कार्य किया गया, किंतु इस काम में चयनित स्थल को छोड़कर दूसरे जगह डोभा का कार्य किया गया। महुआटांड़ की लाभुक उषा देवी ने गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर स्वीकृत डोभा का निर्माण धरातल पर हुआ ही नहीं और पैसों की निकासी हो गई। कहा कि योजना का वर्क कोड 3420005023/IF/7080903956473 है। योजना का नाम महुआटांड़ गांव के उषा देवी, पति पवन कुमार महतो की जमीन में डोभा निर्माण दर्ज है।

बीडीओ को भेजे गये शिकायत में योजना की प्राक्कलित राशि 3.79,885 रुपये बताई गई है। इस संबंध में प्रखंड कार्यालय में लिखित शिकायत भी दी गई है। लाभुक ऊषा देवी ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से जुड़े कर्मी अब अपनी गलती छुपाने के लिए लीपा पोती कर रहे हैं। कहा कि रात के अंधेरे में जियो टैग वाले स्थल पर जेसीबी मशीन को चलाया जा रहा है। कहा कि 7 अक्टूबर की सुबह भी मशीन से काम किया गया, उसके बाद उक्त स्थल से जेसीबी मशीन चली गई।

इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता (जेई) अभय कुमार से फोन पर बात करने पर कहा कि जगह चिन्हित करने का काम उनका नहीं है, जहां जमीन दिखाया गया वहां डोभा बनायी गयी है और छः माह पहले 1,59000 रूपये का भुगतान भी किया गया है। वहीं पंचायत सेवक विवेक कुमार ने कहा कि अभी वे एसआईआर के काम में लगे हैं। महुआटांड़ पंचायत के उक्त स्थल पर जाने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
अब सवाल यह है कि विवाद हुआ क्यों? आखिर गलती किसकी है? जेसीबी मशीन रात में चली क्यों? आखिर क्या काम हो रहा था? प्रशासनिक पदाधिकारी के जांच के बाद ही इस विवाद से पर्दा उठेगा।

इस बावत पंचायत के मुखिया पति फूलचंद केवट ने कहा कि डोभा का निर्माण हुआ है। कहा कि लाभुक अपनी बातों से पलट रहा है। कही कोई गड़बड़ी नही हुई है। कहा कि जेसीबी मशीन से घर भरने के लिए मिट्टी काटने का काम किया जा रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *