अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में परसा प्रखंड के बलिगांव में बाढ़ के पानी से जूझ रहे ग्रामीणों को सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार बलिगांव में कई गांवों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसे लेकर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय नाथ पुरी, संतोष शर्मा, भूलनजी, धूमल सिंह, मुन्ना साह सहित अन्य ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी से फाटक खुलवाने की मांग की थी। इसके बाद सांसद ने जिलाधिकारी से बात कर फाटक खुलवाया।
हालांकि, फाटक खुलने के बाद भी गंडक की ओर अधिक गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। सूचना मिलने पर सोनपुर के अनुमंडलाधिकारी (एसडीओ), पुलिस उपाधिक्षक (डीएसपी), थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के साथ सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर प्रमोद कुमार, एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार, जेई अभिनव कुमार, राजेश कुमार और फ्लड फाइटिंग अध्यक्ष आलोक कुमार मौके पर पहुंचे।
बताया जाता है कि उपरोक्त सभी ने जेसीबी मंगवाकर गड्ढे की सफाई करवाई, जिसके बाद जल निकासी शुरू हो गई। फाटक खुलने और जल निकासी शुरू होने से ग्रामीणों ने सांसद रूडी, सांसद प्रतिनिधि सिंह और सारण जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
![]()













Leave a Reply