Advertisement

चलकरी उत्तरी बीएलओ का एसआईआर अनमेपिंग दस्तावेज में सराहनीय योगदान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चलकरी उत्तरी पंचायत में 5 व् 6 अक्टूबर को जन-सुनवाई शिविर बीडीओ संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में आयोजित की गई। पंचायत के बूथ नंबर 269 से 272 तक अनमेपिंग मतदाताओं को दस्तावेज के लिए नोटिस मिला था।

बताते हैं कि उक्त चारों बूथों की बीएलओ यथा सुशीला देवी, राधिका मंडल, गीता देवी, तमन्ना परवीन आदि ने लगभग शत प्रतिशत अनमैपिंग दस्तावेजों को संबंधित मतदाताओं से ऑनलाइन प्राप्त कर लिया और प्रखंड कार्यालय टीम तथा कई शिक्षकों के मध्यम से पूरी की।

इस अवसर पर बीडीओ संतोष कुमार महतो के साथ प्रशिक्षु उपसमाहर्ता इंदल कुमार सिंह, प्रखंड टीम में दीपक कुमार महतो, मेघनाथ कुमार, काशीनाथ रजवार, गोपाल टुडू, असगर अंसारी, रोजगार सेवक रंजीत कुमार, पंचायत सचिव राहुल कुमार मंडल, फुलेंद्र रविदास, अमित कुमार मंडल, सुमित कुमार मंडल सहित दर्जनों शिक्षक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *