रहिवासियों ने कथारा ओपी पुलिस से की जाँच कर कार्रवाई की मांग
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी आरओएम सेल में कथारा पंचायत के ग्रामीण विस्थापितों के नाम से लाखों रुपए वितरण करने के नाम पर वसूली के गवन करने का आरोप लगाया गया है। रहिवासियों ने 6 अक्टूबर को मामले की जांच की मांग को लेकर कथारा ओपी पुलिस को लेकर संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपा है।
पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि विस्थापितों के नाम पर जारी राशि में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। इसमें भारी अनियमितता की आशंका है। कहा गया कि कथारा कोलियरी आरओएम सेल द्वारा कथारा पंचायत के विस्थापितों के नाम पर वितरित की जाने वाली राशि में लाखों रुपये का भुगतान किया गया है, लेकिन वास्तविक लाभुकों तक यह राशि पहुंची है या नहीं, इसकी कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसी को लेकर विस्थापित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कथारा ओपी पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगो में आरओएम सेल द्वारा गवन राशि वितरण की स्वतंत्र जांच करने, वितरित राशि की सूची, लाभुकों का सत्यापन और भुगतान का पूरा विवरण सार्वजनिक करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में पारदर्शीता की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। विस्थापित ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि हम अपना हक लेकर रहेंगे। यदि जल्द जांच नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस को सौंपे गये पत्र में कथारा पंचायतवासी मो. आलम रजा, मो. गुलाम हुसैन, मो. फैज़ानुल हैदर, मो. जबीर अंसारी, अकबर शाह, मो. अयाज अंसारी, मो. आसिफ, रुदाल हुसैन आदि के हस्ताक्षर है। शिकायत पत्र की प्रति बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी तेनुघाट, अनुमंडल पुलिस उप अधीक्षक तेनुघाट तथा कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी को प्रेषित किया गया है।
![]()













Leave a Reply