एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के पुराना बीडीओ आफिस और ढोरी जीएम कार्यालय के समीप भू-धंसान के कारण क्षतिग्रस्त सड़क का 5 अक्टूबर को आरसीडी विभाग रांची हजारीबाग और बोकारो से पहुंची तकनीकी टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने सड़क के धंसे हिस्से, गहराई और आसपास की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सड़क के नीचे की स्थिति और भू-धंसान के संभावित कारणों की जानकारी जुटाई गई। सड़क की स्थिति को देखते हुए आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि यह सड़क फुसरो शहर की प्रमुख और व्यस्त सड़कों में शामिल है। ऐसे में सड़क के धंसने से आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बन गयी है। रहिवासियों ने विभाग से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। अधिकारियो ने स्थल का नक्शा भी देखा।
अधिकारियो ने कहा कि बोल्डर और डस्ट को भरकर बहुत जल्द उक्त सड़क को मरम्मत कर चालू कर दिया जायेगा।
निरीक्षण मे अधीक्षण अभियंता अमित सिंह, कार्यापालक अभियन्ता बादल, अभियंता श्रीकांत सिंह, सहायक अभियन्ता रत्नेशवर कुमार, बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह सहित सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के विभागाध्यक्ष असैनिक माधवेंद्र वत्स, पीई राम लखन, अभियंता सहायक किशुन राॅय व विक्की कुमार, बीएंडके क्षेत्र के सिनियर सर्वेयर बिनोद सिंह के अलावे कई गणमान्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply