Advertisement

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण व् सौहार्दपूर्ण कराने को लेकर कथारा ओपी में शांति समिति की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शारदीय नवरात्र आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर 4 अक्टूबर की संध्या बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कथारा ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम तथा संचालन क्षेत्र के श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने की।

आयोजित शांति समिति की बैठक में आसपास के क्षेत्रों के बुद्धिजीवी, शांति समिति के सदस्य तथा दर्जनों रहिवासी शामिल हुए। इस दौरान दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित शांति समिति सदस्यों ने थाना प्रभारी को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। वहीं, बोकारो पुलिस की ओर से पूजा के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने अपील करते हुए कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से बचें तथा किसी संदिग्ध अथवा भ्रामक सूचना पर तत्काल विश्वास न करें। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अफवाह से सावधान रहने तथा बिना सत्यापन किसी भी पोस्ट को शेयर या प्रसारित नहीं करने की अपील की।

बैठक में जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, झामुमो नेता इकबाल अहमद, ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक रवि चौरसिया, राजेंद्र यादव, हेमू यादव, समाजसेवी जाबिर आलम, पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, दुलारी देवी, निभा देवी, श्रमिक नेता निजाम अंसारी, कलीम अंसारी, कथारा चार नंबर मंदिर के मुख्य पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, महिला नेत्री सुनीता सिंह, पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद, गुलाम रब्बानी, प्रदीप यादव, विजय यादव, अमरजीत कुमार आदि ने शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *