Advertisement

सीइसी ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें-भाकपा माले

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भाकपा माले बेरमो अनुमंडल कमिटी की एक बैठक बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के छपरगढ़ा में 4 अक्टूबर को आयोजित किया गया। बैठक में पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड जनार्दन प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कॉ जनार्दन प्रसाद ने कहा कि देश छात्र युवा आंदोलन की मुहाने पर खड़ा है। छात्रों के सवालों को समाधान के आंदोलन को कुचलने की साज़िश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में पार्टी विस्तार, मजबूतीकरण और ठोस जवाबदेही पर विचार विमर्श किया गया। कहा गया कि देश की राजधानी दिल्ली में सम्पन्न इंडिया गठबंधन की बैठक देश की राजनीतिक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण पहल है। गलत तरीके से मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। यह पूरी तरह से असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कदम है। कहा गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आगामी 7 अक्टूबर को बोकारो जिला मुख्यालय में प्रदर्शन होगा। इसमें बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता शामिल होगें।

आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर ने किया। अनुमंडल स्तरिय बैठक में राज्य कमिटी सदस्य भुवनेश्वर केवट, विकास सिंह, बालेश्वर गोप, राज केवट, शकूर अंसारी, रघुबीर राय, राजू महतो, दुर्गा सिंह, जब्बार अंसारी, अजय रविदास, बालगोविंद मंडल, सुरेन्द्र घासी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *