एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार पाठक एवं शशि रंजन ने अपने प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी.आर.डे ने भी अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को दोनों महान विभूतियों के आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के बीच मिष्टान्न वितरण किया गया। जयंती कार्यक्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ समापन किया गया।
![]()













Leave a Reply