एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ सह कांग्रेस कार्यालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर काफी संख्या में यूनियन पदाधिकारी, श्रमिक, कांग्रेसी तथा आसपास के रहिवासी उपस्थित थे।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि आरसीएमएस सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में हमारा देश आजाद हुआ। उनका जीवन सादगी से भरा रहा है। कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ तथा देश आजादी की खुशी मना रहा था, उस समय महात्मा गांधी ने नवाखाली में दो समुदायों के झगड़े को शांत करने के लिए भूख हड़ताल किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अपने कार्यों से देश को प्रगति की ओर ले जाने में अहम योगदान दिया।
समारोह को बीएंडके क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष गुलाम शख्सुद्दीन, कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, जारंगडीह कोलियरी शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार, अशोक कुमार ओझा आदि ने भी संबोधित किया। जयंती समारोह में स्वांग वाशरी शाखा अध्यक्ष भैरो लाल प्रजापति, डीडी गिरी, कथारा वाशरी शाखा सचिव मोहम्मद मोबीन अंसारी, अध्यक्ष रंजीत मंडल, गोविंदपुर शाखा अध्यक्ष राजकुमार साव, आर आर शॉप शाखा अध्यक्ष अर्जुन राम, बोकारो कोलियरी शाखा सचिव शिवकुमार प्रसाद, अध्यक्ष अरविंद शर्मा, किसुन मंडल, रोशन कुमार, एसएन रेड्डी, अशोक, मोचीराम खटाई, कृष्ण हरि, भीम नारायण मंडल, नागेश्वर बाउरी, राजीव सिंह, अनिल सिंह, अशोक घासी, रिंटू सिंह, मोहम्मद हनीफ, गोविंद साव, सामू रेड्डी, देवराज भुईया, शैलेंद्र मुखी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply