एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में ढ़ोरी क्षेत्र के कल्याणी स्थित एसडीओसीएम पीओ कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पीओ अनिल कुमार तिवारी, मैनेजर संजय सिंह, प्रबंधक एचआर तौकीर आलम, पीओ के निजी सहायक जितेंद्र राय उर्फ पप्पू बाबू, आरसीएमयू शाखा अध्यक्ष मुरारी सिंह, उत्खनन विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और दोनों महापुरुषों को नमन किया।
इस अवसर पर पीओ ए. के. तिवारी ने कहा कि 2 अक्टूबर देश के लिए विशेष महत्व का दिन है। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। कहा कि दोनों महापुरुषों का देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान रहा है। आरसीएमयू के अध्यक्ष मुरारी सिंह तथा मोहम्मद कलीमुद्दीन ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश और समाज को सत्य एवं अहिंसा का मार्ग दिखाया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा की मिसाल कायम की।
आज आवश्यकता है कि उनके आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में उतारते हुए समाज और राष्ट्र को विकास के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लिया जाए। मौके पर पीई कुमार अमित, जितेंद्र राय, सुबल दत्ता, मोहम्मद कलीमुद्दीन, चन्द्रशेखर महतो, मदन सिंह, जितेंद्र दूबे सहित अन्य दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply