प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट परिसर में नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम के पूर्व महाविधालय के छात्र-छात्रा एवं शिक्षक व् शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाविधालय के एनएसएस पदाधिकारी प्रोफेसर रावण मांझी के तत्वाधान से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों को नशीली पदार्थ से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी द्वारा छात्रों को नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य को समझाते हुए नशे के प्रभाव से अवगत कराया गया। वहीं महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली एवं पोस्ट प्रदर्शन किया गया। इसका उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। कहा गया कि भारत सरकार द्वारा युवाओं व् समाज को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखने और एक स्वच्छ समाज तथा स्वच्छ भारत का निर्माण के लिए चलाए जा रहे अभियान है।
प्रो. श्रीकांत प्रसाद ने कहा कि नशे के पदार्थ का सेवन करने से पूरा समाज या व्यक्ति के चरित्र को खोखला कर दिया है।
इससे समाज कभी विकास नहीं कर सकता है। महाविद्यालय के छात्रों का कहना है कि राज्य और भारत देश में चौक चौराहा में हर जगह सरकारी शराब दुकान खुला हुआ है तो नशा मुक्ति भारत अभियान कैसे सफल हो सकता है। राज्य सरकार और भारत सरकार से छात्रों का आग्रह है कि जगह-जगह स्थित सरकारी शराब दुकान को बंद किया जाए।
कार्यक्रम में प्रोफेसर महावीर यादव, प्रोफेसर धनंजय रविदास, प्रोफेसर प्रेम सागर, प्रमोद ठाकुर, विनय यादव, प्रेम कुमार रजक, मुन्नालाल सोनी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित हुए।
![]()













Leave a Reply