रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो में 9 सितंबर को शिक्षकों के लिए एक दिवसीय इन-हाउस ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य विषय मूल्य आधारित शिक्षा रहा, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला का शुभारंभ अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन और गुरु वंदना के साथ किया। कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन अर्पन चक्रबर्ती एवं अमन शर्मा ने मूल्य आधारित शिक्षा की बारीकियों पर प्रकाश डाला। सूत्रधार सुप्रिया चौधरी ने प्रशिक्षण के विषय से शिक्षकों को अवगत कराते हुए मूल्य आधारित शिक्षा की आवश्यकता एवं महत्त्व पर चर्चा की।
इस अवसर पर अर्पन चक्रबर्ती एवं अमन शर्मा ने चिन्मय परिचय एवं चिन्मय विजन प्रोग्राम के संदर्भ में शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों तक मूल्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीयता को शिक्षा से जोड़ने तथा समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की। एकता में शक्ति के मंत्र को विभिन्न गतिविधियों एवं उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र और रोचक गतिविधियां आयोजित की गयी। समापन पर प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने रिसोर्स पर्सन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मूल्य भारतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों तक मूल्य आधारित शिक्षा प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला का संचालन सुप्रिया चौधरी ने किया।
![]()













Leave a Reply