Advertisement

कल्याणी में कार्यालय अधीक्षक उपेंद्र सिंह के सेवानिवृति पर विदाई समारोह

बीते 35 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए कार्यालय अधीक्षक का सम्मान

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के कल्याणी स्थित एसडीओसीएम पीओ कार्यालय मे 35 वर्षों की सेवा के बाद सेवा निवृत्त हुए कार्यालय अधीक्षक उपेंद्र नाथ सिंह की सेवानिवृत्ति पर सभाकक्ष में 9 सितंबर को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर पीओ ए के तिवारी, एरिया सेफ्टी ऑफिसर के एस द्विवेदी और मैनेजर संजय सिंह मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार समारोह में कार्यालय अधीक्षक उपेंद्र नाथ सिंह के बेदाग सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी बधाई दी गई। अध्यक्षता पीओ ए के तिवारी ने करते हुये कहा कि उपेंद्र नाथ सिंह ने अपने सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सीसीएल सेवा से निवृत्ति है, सामाजिक दायित्वों से से नही। कहा कि सिंह को प्रबंधन की ओर से जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्होंने उसे पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निभाया। विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा।

मौके पर कार्यालय कर्मी देवदत्त भट्टाचार्य, ओम प्रकाश सिंह, आदित्य शर्मा, मुरारी सिंह, जितेंद्र राय उर्फ पप्पू बाबू, राजेश मिश्रा, जितेंद्र दूबे, चन्द्रशेखर महतो, सुबल दत्ता, उपेंद्र राम, रंजीत दूबे, संदीप गिरि, पिंटू सिंह, मनोज कुमार, कार्तिक मुंडा, कुंज बिहारी सिंह, हर्ष कुमार, सुरूति कुमारी, सोनम, रूपा देवी, शिमला कुमारी, शीला देवी, मधु कुमारी, रेणु देवी, राधिका कुमारी, आमदी कुमारी, सुरजी कुमारी, अंबिका देवी, मालती कुमारी, शान्ती कुमारी, पूजा देवी, लीलावती देवी आदि दर्जनो मुख्य रूप मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *