Advertisement

सहयोगिनी द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध व् टड़ियापार में जागरूकता कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले में बाल मजदूरी, बाल अपराधों की रोकथाम तथा स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के क्षेत्र में गैर सरकारी स्वयं सेवी संस्था सहयोगिनी द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस क्रम में 8 सितंबर को जिला के हद में बांध पंचायत के दो विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के पुत्र समाजसेवी बबलू कुमार यादव थे।

जानकारी के अनुसार पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध एवं नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय टड़ियापार विद्यालय में सहयोगिनी संस्था के द्वारा बाल विवाह तथा बालश्रम मुक्त भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को 21/18 वर्ष पूर्व विवाह करने एवं 18 वर्ष से पूर्व बाल मजदूरी के रोकथाम हेतु सरकार द्वारा लागू नियम को कार्यक्रम में साझा किया गया। साथ हीं शपथ पत्र वितरण कर अविभावकगण को जमा करने का निर्देश दिया गया।

इस कार्यक्रम में सहयोगिनी के संचालक विनोद यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीमा देवी, बबीता देवी, प्रधानाचार्य ब्रज बिहारी साव, थानू रविदास, सहायक अध्यापक अनिता कुमारी, गणेश यादव, ओम प्रकाश, सुमित्रा देवी, अभय भूषण दुबे, सहायक आचार्य विनोद रजक सहित सैकड़ो छात्र छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *