Advertisement

गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में सवा सौ गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युजंय से आहुति

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में 8 सितंबर को सवा सौ गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युजंय आहुति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के साधक श्रद्धालूजन शामिल हुए।

जानकारी देते हुए गायत्री समाज कथारा के साधक चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि बीते 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साधकों ने संकल्प लिया था कि 40 दिन की साधना में हम सवा लाख गायत्री महामंत्र का जप करेंगे। आज 40 दिन पूरा होने पर सभी भाई बहनों ने संकल्प के अनुसार सवा सौ गायत्री महामंत्र से एवं महामृत्युजंय से आहुति के साथ यज्ञ सम्पन्न किया।

यज्ञ में पुरोहित की भूमिका राम सेवक पांडेय एवं डालेश्वर ने निभाया। यज्ञ में सहयोग करने वालो में व्यवस्थापक चन्द्रभूषण प्रसाद, लालबाबू सिंह, हरी प्रसाद, सतीश वर्णवाल, गोमिया से भाई शंकर, केशव, हीरा लाल, सरिता, गीता देवी, मंजू देवी, रीमा देवी, बीणा देवी, बोकारो थर्मल से पुष्पा देवी पूरे परिवार के साथ तथा गायत्री परिवार कथारा के पुराने कार्यकर्ता बुधन प्रसाद वर्मा परिवार सहित उपस्थित हुए। साथ हीं पुष्पा वर्णवाल, पुष्पा दयाल, बंदना सिन्हा, सुनीता सहित सैकड़ों भाई बहन शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *