Advertisement

मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू की बिगड़ी हालत, गिरिडीह के निजी अस्पताल में निधन 

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह (झारखंड)। झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू की 5 सितंबर की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उनका इलाज गिरिडीह के स्थानीय एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार मंत्री सोनू को हृदयाघात जैसी समस्या के बाद जल्दबाजी में गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां अस्पताल में देर रात उनका हृदय गति रुकने से मौत हो गया।

बताया जाता है कि सूचना के बाद से ही प्रशासन के आला अधिकारीयों की सरगर्मी अस्पताल परिसर में देखी जा रही थी। उनकी स्थिति बहुत नाजुक बतायी जा रही थी। हालांकि इसकी पुष्टि ना ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया गया, न ही प्रशासन का कोई अधिकारी। सूत्रों दावा है कि मंत्री की काफी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची भेजने की तैयारी की जा रही थी कि इसी बीच उनका निधन हो गया। उनके निधन से पुरे गिरिडीह जिला सहित राज्यभर में शोक की लहर है।

सूत्रों के अनुसार मंत्री सोनू को हृदयाघात जैसी समस्या के बाद जल्दबाजी में गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब अस्पताल में देर रात से ही प्रशासन के आला अधिकारीयों की सरगर्मी देखी जा रही है। उनकी स्थिति बहुत नाजुक है। हालांकि इसकी पुष्टि ना ही अस्पताल प्रबंधन कर रहा है और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी। सूत्रों दावा है कि मंत्री की स्थिति काफी नाजुक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *