Advertisement

डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल उलगड्डा में राधा कृष्णा रूप सज्जा का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल उलगड्डा में जन्माष्टमी के अवसर पर 3 सितंबर को राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। उनमें सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक धनेश्वर नापित, निदेशक राजेंद्र कुमार तथा शिक्षक शिक्षिकाओं के सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अधर्म का नाश करके धर्म की स्थापना की। उनका सारा जीवन इस जगत के उद्धार के लिए समर्पित था।

मौके पर श्रीराधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा बाल वाटिका से दो तक के 65 बच्चों ने हिस्सा लिया। यह दृश्य इतना भव्य और आकर्षक था कि सभी भाव विभोर हो गए। स्कूल प्रांगण श्रीराधा-कृष्ण के जयकारों से गुंज उठा। छात्रों ने गीता के उपदेश, भजन और श्रीराधा-कृष्ण संवाद प्रस्तुत किए।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के नए भवन में फी काउंटर का उद्घाटन संस्थापक द्वारा किया गया तथा आकर्षक प्रतिभागियों को शिक्षक दिवस के दिन 5 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंद यादव, गोवर्धन कुमार, तनुजा कुमारी, स्वेता सिन्हा, रवि कुमार, समीर नायक, दीपक ठाकुर, अनुपमा सिन्हा, अन्नू कुमारी, कुमारी शालिनी, अनिता कुमारी, पूनम देवी, महेश यादव, नितेश कुमार, नफीस अंसारी, बसंत कुमार आदि शिक्षक/शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *