Advertisement

बांध पंचायत में आयोजित माँ मनसा पूजा में मुखिया पुत्र शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध वस्ती पारटांड़ टोला में बीते 29 अगस्त की देर रात्रि श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ मनसा की पूजा की गयी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बांध पंचायत के मुखिया मुरली देवी के पुत्र समाजसेवी बबलू कुमार यादव शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए माँ मनसा से प्रार्थना की।

इस अवसर पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में ग्रामीण रहिवासी भक्तों का माँ मनसा के प्रति भक्ति भाव व् उल्लास आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने माँ मनसा की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। उपस्थित महिलाओं ने भक्ति भाव से गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बनाये रखी।

मौके पर मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव, पुजारी सुनील पाठक, रहिवासी सुंदर लाल यादव, मदन यादव, धनेश्वर यादव, टेकलाल यादव, विजय यादव, आनंद यादव, तुलसी यादव, भुनेश्वर यादव, सोहन यादव, डालेश्वर यादव, राजकुमार यादव, अजय यादव, दीपक यादव, देव यादव, महिला श्रद्धालू सुषमा देवी, कुंती देवी, राधा देवी, झुलिया देवी, सुंदरी देवी, रेखा देवी, गुड़िया देवी, पुजा कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि दर्जनों भक्तगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *