Advertisement

झारखंड के मुख्य सचिव ने सपरिवार किया बाबा हरिहरनाथ का दर्शन-पूजन

मंदिर न्यास समिति ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित हरिहरक्षेत्र की महिमा निराली है। इस पवित्र धाम में भक्तों और विशिष्ट जनों का आगमन सदैव इस भूमि को गौरवान्वित करता है।

इसी क्रम में 20 अगस्त को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी प्रीति के साथ सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन, वंदन और अभिषेक पूजन किया। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से पूरे राष्ट्र सहित बिहार और झारखंड की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाला और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर लल्ला ने कहा कि यह हमारी अतिथि देवो भवः की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। बताया जाता है कि झारखंड के मुख्य सचिव के दर्शन पूजन के दौरान मंदिर के मुख्य अर्चक पं. सुशील चंद्र शास्त्री, पुजारी सदानंद पांडेय, मंदिर न्यास समिति के सह-कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा सहित न्यास समिति के अन्य सदस्य और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *