एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के पाकुड़ में बीते 18 अगस्त को ट्राई के सौजन्य से टेलीकॉम उपभोक्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन पाकुड़ के डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के तमाम शिक्षक, शिक्षिका सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
उक्त जानकारी महिला कल्याण समिति ढोरी के फील्ड ऑफिसर रॉकी पंडित ने 19 अगस्त को दी। उन्होंने बताया कि महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो तथा ट्राई भारत सरकार द्वारा डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस पाकुड़ में ट्राई भारत सरकार (सूचना और प्रसारण मंत्रालय) के सौजन्य से टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता के तहत टैरिफ एंड बिलिंग इन टेलीकॉम एंड ब्रॉडकास्टिंग बारे में सैकड़ों छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य राजनंदन साहा ने भाग लिया।
अपने संबोधन में प्राचार्य साहा ने कहा कि आज जिस तरह डिजिटल इंडिया का विकास और विस्तार हो रहा है। जिसका करोड़ो देशवासी हर तरह से इसका लाभ उठा रहे हैं, लेकिन इसका दुरपयोग भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। यह एक चिंतनीय विषय है। जिसमें साइबर अपराधो की बढ़ती घटनाओं ने कितनो की खून पसीने की गाढ़ी कमाई को साइबर अपराधी दूर से ही बैठकर लाखों करोड़ों रुपयों की लूट मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सामने से चोरी डकैती और लूटपाट होता था, जिनसे बचा जा सकता था और पकड़ा भी जा सकता था। लेकिन अब तो बिना चाकू छुरी और बंदूक के ये साइबर डाकू बिना आपको दिखे दूर से ही लूट ले रहे है।
इसके लिए स्टूडेंट्स से लेकर सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं, पदाधिकारियों, पुलिस प्रशासन, सरकार, राजनेताओं और साइबर विभाग को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप मे ट्राई कोलकाता के विश्वजीत चौधरी ने कहा कि आज के समय में छात्रों को मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग करते समय अत्यंत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा साइबर ठगो के शिकार हो सकते हैं। कहा कि खासकर बच्चों को आज के इस आयोजन का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने ट्राई डीएनडी और ट्राई माय स्पीड एप्प का उपयोग करने को कहा, ताकि मोबाइल में अनावश्यक कॉल न आये और आपके मोबाइल की स्पीड बनी रहे।

ट्राई भारत सरकार के उपभोक्ता संस्था (कैग मेंबर झारखंड) डॉ श्याम कुंवर भारती ने भी अपने विचार व्यक्त किया और टैरिफ बिलिंग इन टेलीकॉम एंड ब्रॉडकास्टिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में हर व्यक्तिगत और परिवारिक जानकारी फोटो और वीडियो शेयर करने से बचना चाहिए। कहा कि अपने एटीएम कार्ड का पिन और ईमेल का पासवर्ड किसी को भी शेयर न करे। पासवर्ड भी जटिल बनाए, ताकि कोई हैकर उसे तोड़ न पाए। अंजान ऐप्स को बिना सोचे समझे डाउनलोड न करे। अंजान विदेशी से दोस्ती न करे।
कहा कि ऑनलाइन लॉटरी के चक्कर में न पड़े। ऑनलाइन बैंक केवाईसी हेतु अपने जरूरी कागजात न भेजे। सीधे बैंक जाकर हीं हाथों हाथ दे। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम उपभोक्ता अपने फोन पर सीबीआई, इनकम टैक्स और बैंक ऑफिसर आदि के नाम से आने वाले फोन को इग्नोर करे, ये सभी फ्रॉड कॉल होते हैं। किसी भी तरह के टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर जैसे जिओ, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनल आदि की शिकायत होने पर उनके सर्विस सेंटर पर संपर्क करे।
कहा कि शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर ट्राई और मुझसे संपर्क करे। कार्यकम में शिक्षक सुशील कुनार ओझा, अब्दुल्लाह विश्वास और अर्नव कुमार ने भी संबोधित किया। संस्था के कार्यकर्ता रॉकी पंडित और राजू गुप्ता ने सफल आयोजन हेतु सराहनीय कार्य किया।
![]()













Leave a Reply