एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज के जंतु शास्त्र सभागार में 18 अगस्त को सेमेस्टर आठ के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने की।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर किया गया। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि विदाई समारोह बहुत ही भावुक और सुंदर परंपरा है, जिसमें जूनियर छात्र एवं शिक्षक मिलकर विदा होनेवाले अपने वरिष्ट साथियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि छात्र को जीवन में अनुशासन, मेहनत व सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। कॉलेज के अन्य विभागों के प्राध्यापको ने भी अपने वक्तव्य दिए। सभी प्राध्यापकों ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सेमेस्टर आठ के छात्र छात्राओं ने कॉलेज एवं संस्थान की अपनी पुरानी यादें और अनुभवों को साझा किया। सेमेस्टर आठ के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह में सभी सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। मौके पर शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने दी।
![]()













Leave a Reply