नई कमेटी में अध्यक्ष प्रदीप यादव, सचिव अजय सिंह व् कोषाध्यक्ष बने सीएस प्रसाद
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने को लेकर बीते 11 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल तथा संचालन विजय यादव ने की।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में सर्वप्रथम पिछले वर्ष के पूजा का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर पुरानी पूजा कमेटी को भंग किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नई कमेटी में क्षेत्र के समाजसेवी प्रदीप यादव को अध्यक्ष, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह को सचिव और सीएस प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर नई कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सूबे के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, समाजसेवी दुखलाल यादव और मंदिर समिति के सदस्य देवेंद्र यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजित बैठक में पूजा पंडाल निर्माण, मूर्ति स्थापना, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइट-पानी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि चंदा संग्रह अभियान जल्द शुरू कर सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।
इस अवसर पर पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कहा कि उन्हें पुरा विश्वास है कि नई कमेटी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेगी।
बैठक में महिला नेत्री सुनीता सिंह सहित कथारा चार नंबर मंदिर समिति के तपेश्वर चौहान, मथुरा सिंह यादव, वेदव्यास चौबे, उपेन्द्र सिंह, एम.एन. सिंह, कमलकांत सिंह, सुरेश महतो, प्रमोद यादव, विजय चौहान, देवाशीष आस, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, सुरेश ठाकुर, राजेश पांडेय, विजय नायक, पंचराम, बन्देशरी चौहान, हरिहर चौहान, रामकुमार मिश्रा, गणेश महतो, विश्वनाथ चौहान, पुजारी रवि पांडेय, मुकेश, गंगा, बिन्दुचन्द हेम्ब्रम व् दर्जनों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply