प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारी)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के निवर्तमान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभु कुमार का स्थानांतरण रामगढ़ जिले में होने के उपरांत 12 अगस्त को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर अस्पताल के वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार तिवारी के साथ-साथ अस्पताल के सभी नर्स, स्टाफ और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विदाई समारोह के दौरान डॉ बिनोद कुमार तिवारी ने डॉ शंभु कुमार के कार्यकाल की सराहना की तथा कहा कि डॉ शंभु कुमार बहुत ही सहयोगी व्यक्तित्व के हैं। इनका व्यवहार भी काफी कुशल पूर्वक है। इनके कार्यकाल में अस्पताल की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनका अनुभव नए स्थान पर भी मरीजों के काम आएगा। स्टाफ के सदस्यों ने भी डॉ शंभु कुमार के साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें फूल-माला पहनाकर विदा किया।
वहीं निवर्तमान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभु कुमार ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि तेनुघाट में बिताया समय हमेशा यादगार रहेगा। मौके पर अस्पताल के लिपिक सुशील कुमार, प्रदीप, नर्स अंजू कुमारी सिन्हा, कर्मचारी रामाशंकर शर्मा, हरे राम प्रसाद, सुदर्शन यादव, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार यादव, राजन कुमार, प्रसाद कुमार, संजय कुमार, शिवकुमार यादव, मोहन यादव, चन्दन कुमार, पार्वती देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply